Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Principal charged with sending vulgar massage to female teacher in Agra region
बिगलीक्स

Principal charged with sending vulgar massage to female teacher in Agra region

108

आगरालीक्स… मोबाइल, इंटरनेट और व्हाटसएप दूरियां कम करने के साथ गलत हरकत का सुगम माध्यम बन चुका है ।  मोबाइल, इंटरनेट और व्हाटसएप दूरियां कम करने के साथ गलत हरकत का सुगम माध्यम बन चुका है । इसका गलत इस्तेमाल होने लगा है, इस तरह के केस तेजी से बढ रहे हैं।  ऐसे में एक स्कूल का प्रिंसिपल अपनी महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेज रहा था, टीचर ने विरोध किया, इसके बाद भी वह नहीं माना, प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच के लिए जांच कमेटी बनाई गई है।
मथुरा क्षेत्र के फरह ब्लॉक के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 10 साल से शिक्षिका तैनात है, छह साल से आरोपी प्रिंसिपल विद्यालय में कार्यरत है। दो साल से प्रिंसिपल शिक्षिका को परेशान कर रहा था। अब तो उसकी हरकतें काफी बढ़ गईं। वह फोनकॉल, मैसेज और पत्र के माध्यम से शिक्षिका से अश्लील बातें करने लगा। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी उसे समझाया लेकिन आरोपी नहीं माना। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज मिश्रा ने आरोपी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी है। इसमें एबीएसए संजय सिंह और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रगति मिश्रा शामिल हैं।
राखी बांधी, लेकिन नहीं माना
प्रिंसिपल की हरकतों से परेशान शिक्षिका ने उसे राखी तक बांधी थी। राखी बंधवाने के बाद प्रिंसिपल का व्यवहार बदल जाएगा लेकिन उस पर कोई फर्क ही नहीं पड़ा। वह लगातार परेशान करता रहा।
पीएम से लेकर सीएम तक की शिकायत
शिक्षिका अपने प्रिंसिपल से परेशान हो गई, उसने आरोपी प्रिंसिपल पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री और महिला आयोग को चिट्ठी भेजी। स्थानीय स्तर पर अफसरों से शिकायत की। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज मिश्रा ने आरोपी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी है। इसमें एबीएसए संजय सिंह और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रगति मिश्रा शामिल हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!