अलीगढ़लीक्स वीडियो देखें पुलिस का दो होटलों में छापा, आठ युवक और सात युवितयां अरेस्ट। बड़ी मात्रा में गर्भनिरोधक, सीडी, लैपटॉप सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त। फ्रेंडशिप एप से होटल में बुलाते थे लड़कियां।
अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के अनुसार, अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल में चौहान काम्प्लेक्स में रविंद्र द्वारा स्काईव होटल और उससे कुछ दूरी पर राहुल द्वारा मैराकी होटल संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने रैकी करने के बाद दोनों होटलों में छापा मारा, छापे से खलबली मच गई। दोनों होटल से आठ युवक और आठ युवतियां अरेस्ट की गई हैं। डिजिटल सुबूत जुटाने के साथ ही होटल से शराब की बोतलें, सीडी, लैपटॉप के साथ ही गर्भनिरोधक सहित आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इन सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ( Aligarh local News: Police exposed Deh Vyapar in two hotel, 7 women & 8 Man with Contraceptives arrested)
ग्राहकों से लेते थे एक से पांच हजार रुपये
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल में आने वाले ग्राहकों को युवतियों को दिखाया जाता था, ग्राहकों से एक से पांच हजार रुपये तक वसूलते थे। यही नहीं युवतियों को फ्रेंडशिप एप के मध्यम से अपने गिरोह में शामिल करते थे, दिल्ली, उत्तराखंड से युवतियों को अलीगढ़ बुलाते थे। कार से इन्हें होटल पहुंचाते थे, एक से दो दिन होटल में रखते थे इसी दौरान ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार कराते थे इसके बाद युवतियां चली जाती थीं। पकड़ी गई युवतियों में दिल्ली, उत्तराखंड के साथ ही दो युवतियां अलीगढ़ की हैं।
इन्हें किया गया अरेस्ट
पुलिस ने सात युवतियों के साथ ही बन्नादेवी क्षेत्र के गुरुरादास नगर निवासी रविंद्र सिंह, नई बस्ती निवासी राजा, अभिषेक, दीपक , सारसौल निवासी करन, शुभम, सासनी गेट निवासी राहुल, अतरौली निवासी अरुण को अरेस्ट किया है। इनके पास से 58070 रुपये, 17 मोबाइल, दो रजिस्ट्रर, पांच एटीएम कार्ड, गर्भनिरोधक, सीडी, क्यूआर कोड स्कैनर, स्वैप मशीन, कार, बाइक सहित बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया गया है।