Sunday , 8 February 2026
Home बिगलीक्स Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued
बिगलीक्स

Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued

आगरालीक्स आगरा से घूमने गए चार दोस्तों ने लेह से 125 किलोमीटर दूर बर्फ में कार के अंदर तीन दिन बिस्किट और चिप्स खाकर गुजारे, 15 किलोमीटर पैदल चले, सेना और पुलिस ने चारों दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकाला।
आगरा के सदर क्षेत्र के रहने वाले शिव चौधरी, जयवीर सिंह, यश मित्तल और सुधांधु फौजदार कार से छह जनवरी को घूमने के लिए निकले थे। कश्मीर पहुंचे, इसके बाद गुलमर्ग, सोनमर्ग होते हुए पैंगोंग झील पहुंच गए। नौ जनवरी को 5.30 बजे अपने परिजनों से वीडियो कॉल कर संपर्क किया इसके बाद मोबाइल का नेटवर्क टूट गया और परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। ( Agra Local News: Agra’s Four friend three days in Car 125 KM from Leh-Ladakh, Rescued)


नौ जनवरी से नेटवर्क न आने से परिजनों से टूटा संपर्क
नौ जनवरी की शाम को 5.30 बजे शिवम, जयवीर, यश और सुधांशु पैंगोंग झील पर थे, रात में लेह में रुकने का प्लान बनाया और कार से आगे बढ़े। गूगल मैप से आगे बढ़े, लेह से 125 किलोमीटर दूर रात 2.30 बजे सड़क पर बर्फ ही बर्फ थी, रास्ता बंद था यहां से सरचू 40 किलोमीटर दूर था। कार सड़क पर ही रोक दी और सुबह होने का इंतजार करते रहे। मोबाइल का नेटवर्क भी नहीं आ रहा था इसके चलते किसी से संपर्क नहीं हो सका। सुबह होने पर भी चारों तरफ बर्फ ही बर्फ होने पर कार के अंदर ही रहे।
गैस का सिलेंडर साथ होने पर बर्फ को गर्म कर पानी पीते रहे
कार में गैस का सिलेंडर भी ले गए थे, इससे पानी गर्म कर पीते रहे। कार में बिस्किट और चिप्स थी उसे खाते रहे। इस तरह दो दिन कार में ही निकल गए। 11 जनवरी को कार से बाहर निकले, कार के पीछे एक पत्थर लगाकर लिख दिया हेल्प मी और पैदल ही पैदल लेह की तरफ चल दिए। करीब 15 किलोमीटर पैदल चलने पर एक झोपड़ी मिली और रात में वहीं रुक गए।


सेना और पुलिस ने तलाश की, आज वापस आगरा लौटेंगे
वहीं, इन सभी दोस्तों के परिजनों ने चारों की तलाश के लिए संपर्क किया। सेना और स्थानीय पुलिस ने सर्च आपरेशन शुरू किया, कार तक पहुंच गए। पत्थर पर लिखा था हेल्प मी, इसके बाद आस पास देखा तो झोपड़ी में चारों मिल गए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। परिजन भी चारों दोस्तों को लेने के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार को चारों वापस आगरा लौट आएंगे।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra police used AI for the first time to identify a woman who found died on the Yamuna Expressway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पहली बार AI का किया प्रयोग. यमुना एक्सप्रेस पर...

बिगलीक्स

Agra local News: Officials review rising accidents on Yamuna Expressway…#agranws

आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस पर एक्सीडेंट पर एक्सीडेंट. कुछ दिन पहले बस में जलकर...

बिगलीक्स

Agra Local News: Self-declared dead man spotted riding scooter in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ‘मुर्दा’ चलाता दिखा स्कूटी….है न अजब मामला. जानें कैसे आरोपी...

बिगलीक्स

Agra Local News: Protest against the film ‘Ghuskhor Pandit’ by going semi-naked and blowing conch shells in Agra….#agranws

आगरालीक्स…आगरा में फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का विरोध. अर्धनग्न होकर और शंख बजाकर...

error: Content is protected !!