Thursday , 11 December 2025
Home अलीगढ़ Aligarh News: The bride broke off the marriage within 48 hours of the wedding…#aligarh
अलीगढ़

Aligarh News: The bride broke off the marriage within 48 hours of the wedding…#aligarh

अलीगढ़लीक्स….निकाह के 48 घंटे के अंदर दुल्हन ने तोड़ी शादी. फोन करके दूल्हे को दिया तीन तलाक…हक्का—बक्का रह गए सब

अक्सर आपने शौहर द्वारा अपनी बेगम को तीन ​तलाक दिए जाने के मामले सुने होंगे लेकिन यूपी के अलीगढ़ में एक दुल्हन ने शादी के 48 घंटे के अंदर ही फोन करके दूल्हे को तीन तलाक दे दिया और शादी तोड़ दी. इस शादी के टूटने की वजह बाराती बताए गए हैं जिनकी हरकत ने दो परिवारों के बीच हुए रिश्ते को तोड़ने पर मजबूर कर दिया.

ये है मामला
मामला रोरावर थाना की जलालपुर चौकी क्षेत्र का है. बुधवार रात को नगर कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा में रहने वाले एक युवक की बारात आई थी. हंसी खुशी में शादी के कार्यक्रम चल रहे थे. निकाह पढ़ा जा चुका था. दूल्हा भी खुश था और दुल्हन भी खुश थी. तभी खाने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. देखा तो बाराती एक दूसरे पर प्लेटें और कुर्सियां फेंक रहे थे. इस मारपीट में दुल्हन के पिता भी घायल हो गए. यह देखकर दुल्हन बेसुध होकर गिर गई. आनन फानन में दुल्हन और उसके पिता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लड़का पक्ष से तीन और लड़की पक्ष से एक पर शांति भंग में कार्रवाई की. इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई.

दुल्हन ने दिया तीन तलाक
लड़के पक्ष की ओर से बताया गया कि बारात में शामिल किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ के कारण झगड़ा हुआ. इधर गुरुवार को दुल्हन को होश आया तो उसने घटना से आहत होकर रिश्ता तोड़ने का मन बना लिया और फिर परिवार की सहमति पर शुक्रवार को फोन पर दूल्हे को तीन तलाक दे दिया. दूल्हे ने भी इसे स्वीकारते हुए तीन तलाक दिया. शनिवार को दोनों पक्षों के बीच हुए खर्च ओर दान दहेज के सामान को लौटाने परभी समझौता हो गया.

Related Articles

अलीगढ़

Aligarh News: A student, along with his friend, claimed he was kidnapped and demanded Rs 8 lakh from his father…aligarhnews

अलीगढ़लीक्स..आनलाइन गेम की लत, छात्र ने दोस्त के साथ मिलकर खुद को...

अलीगढ़

Aligarh SSP in civil dress approaches people drinking alcohol in the open, arrests seven

अलीगढ़लीक्स…अलीगढ़ में शराब पी रहे लोगों के पास सादा वर्दी में पहुंचे...

अलीगढ़बिगलीक्स

Aligarh News: Agra’s Groom 29 year old Cousin died in clash between Barati & Bride relatives#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…. वीडियो देखें आगरा से अलीगढ़ गई बारात में जमकर मारपीट, दूल्हे...

अलीगढ़

Pooja Shakun Pandey arrested in Bharatpur for allegedly murdering a bike showroom owner…#aligarhnews

आगरालीक्स…बस से आगरा आ रही 50 हजार की इनामी पूजा शकुन पांडेय...

error: Content is protected !!