मथुरालीक्स…श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना पर मचा हड़कंप. मथुरा जंक्शन पर अलर्ट हुई सुरक्षा टीमें…बम निरोधक दस्ते ने खंगाले कोच
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद से पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. लेकिन आज मथुरा के जंक्शन पर उस समय हड़कंप मच गया जब जबलपुर से नई दिल्ली जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस में बम की सूचना आई. इस सूचना से अफरातफरी मच गई. सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन के हर कोच को बारीकी से खंगाला और चेक किया. सघन जांच के बाद जब कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और हालात सामान्य होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.
जबलपुर से दिल्ली जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस सुबह 10बजकर दो मिनट पर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी, आरपीएफ ने तत्काल सभी दरवाजे सील कर दिए. यात्रियों को सुरक्षित दूरी पर ले जाकर खड़ा किया गया. बम निरोध दस्ता पहुंचा और कोचों की सघन जांच की.टीम ने सीटों के नीचे, लगेज रैक, टॉयलेट और सभी संदिग्ध जगहों को बारीकी से चेक किया. इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहैल रहा. हालांकि राहत की बात यह रही कि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.