अलीगढ़लीक्स… (17 june ) । एएमयू में शैक्षिक सत्र 2021-2022 के विभिन्न पाठयक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां घोषित कर दी गई है।
प्रवेश परीक्षाओं की तिथि अभी घोषित नहीं
एएमयू इंतजामिया ने आवेदन की तिथियां तो घोषित कर दी है लेकिन प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं।
आवेदन को करनी होगी शीघ्रता
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में कक्षा 11 विज्ञान व डिप्लोमा इजीनियरिंग और कक्षा 11 कला कॉमर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 10 जुलाई 2021 घोषित की गई है । विलंब शुल्क के साथ 17 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं । बीए बीएससी और बीकॉम के लिए 8 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं, जबकि विलंब शुल्क के सात 15 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
बीटेक और बीआर्क को भी आवेदन
बीटेक और बीआर्क बैचलर इन इजीनियरिंग (सायंकालीन) के लिए 14 जुलाई आवेदन की आखिरी तिथि है । विलंब शुल्क के साथ 21 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। एमटेक के लिए 20 जुलाई आवेदन की आखिरी तिथि है, जबकि 27 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है। 21 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है।
एमबीए-बीएड के आवेदन 12 जुलाई तक
एमबीए के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है, विलंब शुल्क के साथ 19 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। बीएड के लिए 12 जुलाई आवेदन की आखिरी तिथि है। विलंब शुल्क के साथ 19 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। बीए धर्मशास्त्र के लिए 20 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। 27 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकता है।
विदेशी भाषा के लिए आवेदन
बीए विदेशी भाषा के लिए 14 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। विलंब शुल्क के साथ 21 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। बीएससी कृषि के लिए 14 जुलाई आवेदन की आखिरी तिथि है।