अलीगढ़लीक्स… (18 june ) । टप्पल में सड़कों पर जलभराव और गंदगी को लेकर आज व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया।
बाजार को कर दिया गया है बंद
व्यापारियों का कहना है अंबेडकर चौराहे से बाजना रोड स्थित महादेव मंदिर तक सड़क पर गंदगी औऱ जलभराव होने के कारण दुकान खोलना मुश्किल हो गया है। ग्राहकों का आना भी कम हो गया है। गुस्साए लोगों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीशंकर के नेतृत्व में बाजार बंद कर धरना-अनशन शुरू कर दिया।
दुकानों की चाभियां थाने में कर देंगे जमा
व्यापारियों का कहना है कि उनकी बीडीओ समेत अन्य अधिकारारियों ने शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का हल नहीं किया गया तो वह अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर चाभियों को थाने में जमा करा देंगे। बाजार बंद होने से आसपास के गांवों से खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।