आगरालीक्स ..आगरा में एंटी रोमिया स्क्वाइड महिला सुरक्षा दल गठित कर दिए हैं। कॉलेज के बाहर और सार्वजनिक स्थलों पर छेडछाड करने वालों की धरपकड की जाएगी। इसके लिए अलग अलग टीमें बनाई गई हैं।
योगी सरकार के आते ही कई शहरों में शोहदों पर लगाम लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाइड गठित किए गए हैं, ये एक्शन में आ गए हैं और ताबडतोड छेडखानी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। आगरा में महिला सुरक्षा दल गठित किए गए हैं,
इनमें पांच पुलिस कर्मी ड्यटी पर वाहन के साथ रहेंगे। इनमें एक दरोगा प्रभारी, एक पुरुष सिपाही, तीन महिला सिपाही शामिल हैं। प्रत्येक सर्किल में एक दस्ता रहेगा, जो कि गर्ल्स स्कूल-कालेज की छुट्टी के समय तैनात रहेगा। प्रत्येक थाना क्षेत्र से दो सिपाही अलग से स्कूलों और कालेजों के बाहर तैनात रहेंगे। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि छात्राओं से आपत्तिजनक टिप्पणी, पीछा और छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
60 प्वाइंट
महिला सुरक्षा दस्ता शहर के तकरीबन 60 प्वाइंट पर तैनात रहेगा। एक दस्ता शहर के 12 प्वाइंट पर ड्यूटी देगा। इनमें स्कूल-कालेजों के अलावा प्रमुख बाजार, अस्पताल और माल आदि शामिल हैं। पुलिस कर्मियों के पास एक वाहन भी रहेगा, जिससे वह छेड़छाड़ की घटना की सूचना मिलने पर भी तुरंत मौके पर पहुंच जाएंगे।
यहां रहेगा स्क्वाइड
आगरा कालेज, विधि संकाय, सेंट जोंस कालेज, आरबीएस कालेज, दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट, तुलसी देवी गर्ल्स इंटर कालेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज, श्री रत्न मुनि जैन कालेज (लोहामंडी), रामस्वरूप सिंघल कन्या इंटर कालेज, क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कालेज, एंग्लो बंगाली इंटर कालेज, जाय हैरिस गर्ल्स इंटर कालेज, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, बीडी जैन कन्या महाविद्यालय, केएन सेकसरिया गर्ल्स इंटर कालेज (बेलनगंज), संतराम कृष्ण कन्या महाविद्यालय (बल्केश्वर), सेंट पैट्रिक्स, सेंट जोसेफ, सेंट वीसेंट गर्ल्स कालेज आदि हैं। इसके अलावा भी अन्य कालेज पर पुलिस बल तैनात रहेगी।
Leave a comment