Tuesday , 13 January 2026
Home agraleaks Army person blackmailing officers with their wife MMS arrested
agraleaksहेल्थ कम्युनिटी

Army person blackmailing officers with their wife MMS arrested

mms
सैनिक नवीन सिंह विष्ट की तैनाती सैन्य अधिकारियों के आवास पर भी होती थी। मौका पाकर वह उनके बेडरूम और बाथरूम में कैमरा छिपा देता था और अश्लील एमएमएस बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। वह एमएमएस इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली कर चुका था।
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सैन्य क्षेत्र में अफसरों से लेकर हवलदार के घर में घुसपैठ कर महिलाओं का अश्लील एमएमएस बनाकर लाखों रुपये की मांग करने वाले सैनिक को शुक्रवार शाम को लखनऊ के सदर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी सैनिक नवीन सिंह बिष्ट की सेंट्रल कमांड में 25, वायरलेस सिगनल में तैनाती थी। विष्ट के खिलाफ कैंट क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नवीन ने शुक्रवार को एक हवलदार के फोन पर उसकी पत्नी का अश्लील एमएमएस भेजकर दस लाख रुपये मांगे और चेतावनी दी कि अगर तत्काल रुपये नहीं मिले तो इस एमएमएस को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया जाएगा। हवलदार ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। एसटीएफ के एएसपी एस. आनन्द को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गयी। आनन्द की टीम ने सर्विलांस के जरिए एमएमएस भेजने वाले मोबाइल का पता किया तो लोकेशन सदर क्षेत्र में मिला। एसटीएफ की टीम ने नवीन को गिरफ्तार कर उसके पास से कई एमएमएस क्लिप बरामद किए हैं। आशंका है कि अभी कई घरों के एमएमएस उसने छिपा रखे हैं। उसके करीबियों के यहां भी छानबीन की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

error: Content is protected !!