Thursday , 16 July 2026
Home यूपी न्यूज As the number of flights from Agra decreased, the scope of Noida International Airport expanded
यूपी न्यूज

As the number of flights from Agra decreased, the scope of Noida International Airport expanded

189

यूपीलीक्स…आगरा से विमानों की संख्या घटी तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दायरा बढ़ा. 35 शहरों के लिए विमान सेवा शुरू. जल्द और शहर होंगे कनेक्ट. जानिए किस शहर के लिए मिल रही डायरेक्ट फ्लाइट

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से कुछ महीने पहले पांच महानगरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चल रही थीं. इनमें लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद, मुंबई और बंगुलरु थी. लेकिन पहले लखनऊ, 29 मार्च को अहमदाबाद और 16 जून को हैदराबाद की फ्लाइट को बंद कर दिया गया. सप्ताह में सभी दिन चलने वाली बंगलुरु की फ्लाइट भी पांच दिन के लिए कर दी गई है तो वहीं मुंबई के लिए आगरा से ​सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही फ्लाइट मिल रही है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बढ़ा दायरा
आगरा से फ्लाइट सीमित कर 15 जून से शुरू हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दायरा बढ़ रहा है. यहां से अब 35 शहरों के लिए डायरेक्ट विमान सेवा शुरू हो गई है. जल्द ही और शहर भी कनेक्ट होंगे. गुरुवार से किशनगढ़ (अजमेर) के लिए विमान सेवा शुरू कर दी है. इसके साथ्ज्ञ ही राजस्थान के तीन शहरों जयपुर, जोधपुर और अब अजमेर भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्ट हो गया है. इससे एक दिन पहले बुधवार को नौ शहरों के लिए ​इंडिगो ने यहां से विमान सेवा शुरू की थी.

इन शहरों के लिए विमान सेवा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ, भोपाल, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, देहरादून, पंतनगर, धर्मशाला, बरेली, अमृतसर, जम्मू, हैदराबाद, बंगलुरु, नवी मुंबई सहित 35 शहर शामिल हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra News: ADA sealed 22 structures in Agra. The ADA’s bulldozer also razed an unauthorized colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 22 निर्माणों को एडीए ने किया सील. एक अनाधिकृत कॉलोनी...

यूपी न्यूज

Cashless medical scheme and DBT distribution launch in UP..#upnes

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण का शुभारंभ....

यूपी न्यूज

Major accident: Trainer aircraft crashes in Kasganj….#upnews

यूपीलीक्स…बड़ा हादसा, कासगंज में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश. महिला पायलट हुई गंभीर...

यूपी न्यूज

UP News: Result of written exam for Home Guard recruitment in UP released….#upnews

यूपीलीक्स…यूपी में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी. आगरा सहित...

error: Content is protected !!