नईदिल्लीलीक्स..। आस्ट्रेलिया औऱ इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के दूसरे पिंक बॉल के टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने मजबूत शुरूआत की है।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के का फैसला किया। लेकिन पहला विकेट चार रन के स्कोर पर ब्रॉड की गेंद पर एम हैरिस का गिर गया। इसके बाद आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर और लाबुशाने ने धीरे-धीरे खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाना जारी रखा। शाम के भोजन के समय तक आस्ट्रेलिया एक विकेट पर 45 रन बनाए थे। बाद में तेजी से खेलते हुए समाचार लिखे जाने तक एक विकेट पर 146 रन बना लिए थे। वार्नर 76 और लाबुशाने 59 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे। आस्ट्रेलिया सीरीज का पहला टेस्ट जीतकर पहले ही बढ़त ले चुकी है।
पाकिस्तान-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज
पाकिस्तान-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का तीसरा र आखिरी मैच आज खेले जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम इस मैच को जीतकर अपनी साख बचाने का प्रयास करेगी, क्योंकि पाकिस्तान की टीम पहले दोनों टी-20 मैच जीत कर सीरीज को जीत चुकी है। वेस्टइंडीज का बल्लेबाजी क्रम पाकिस्तान की गेंदबाजी का सामना नहीं कर पा रहा है। पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के साथ इसके बाद वन-डे सीरीज भी खेलेगी।