Monday , 16 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Attack on Dhan Kumar: social rajection of accused Awadesh Agarwal in Agra
टॉप न्यूज़

Attack on Dhan Kumar: social rajection of accused Awadesh Agarwal in Agra

awa
आगरालीक्स……
आगरा में ज्वैलर धन कुमार की हत्या के लिए उनके पार्टनर ज्वैलर अवधेश अग्रवाल और भाई के साले विशाल अग्रवाल ने 30 लाख में सुपारी दी थी। कारोबारियोंने अवधेश अग्रवाल का व्यापारिक और सामाजिक बहिष्कार कर दिया है।
श्री सराफा कमेटी के महामंत्री धन कुमार जैन को 22 नवंबर की रात को उनके घर के बाहर कार से उतरते ही दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने गोली मार दी थी। उनकी जान बच गई और दिल्ली में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस के खुलासे से सराफा कारोबारियों के होश उडे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, धन कुमार जैन की फर्म सीबी चेन्स में ​पार्टनर और बिहार के डिस्ट्रीब्यूटर रहे अवधेश अग्रवाल, धन कुमार के भाई बब्बे का साला विशाल और लोहार गली का कारोबारी नरेंद्र शामिल था। इन तीनों ने रवि टमाटर के माध्यम से पारस गैंग के राजेश फौजी को धन कुमार की हत्या करने के लिए 30 लाख की सुपारी दी थी।
dhan 2व्यापारिक और सामाजिक संबंध खत्म
इस मामले में शुक्रवार को श्री सराफा कमेटी और आगरा सराफा मैन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन की आकस्मिक बैठक बुलाई गई। पुलिस के खुलासे के बाद अवधेश अग्रवाल का सामाजिक और व्यापारिक बहिष्कार करने का फैसला ले लिया गया। साथ ही अवधेश अग्रवाल की दोनों एसोसिएशन की सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: The daytime temperature in Agra reached 30 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. तेज धूप करा...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Firing took place at Chacha Dhaba, Shahganj in Agra after a fight between two customers. Two arrested…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चाचा ढाबा पर फायरिंग. दो ग्राहकों में मारपीट, बीच बचाव...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: DM inspected Kailash Temple on the occasion of Mahashivratri….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में रहेगी भीड़. डीएम ने कैलाश...

टॉप न्यूज़

Agra News: Shopkeepers from Raja Ki Mandi Labhchand Market met with the DM and requested protection…#agranews

आगरालीक्स…रोजी रोटी चली गई तो कहां जाएंगे साब, डीएम से मिले राजा...

error: Content is protected !!