आगरालीक्स… आगरा की एचडीएफएसी बैंक से लाखों रुपये से कैश से भरा बैग चोरी हो गया, सीसीटीवी में बैग ले जाने वाले दिखाई दे रहे हैं, उनके चेहरे साफ नहीं है। पुलिसे छानबीन में जुटी है।
आगरा में बैंक एटीएम में कैश जमा करने और कैश ले जाने का काम सिक्योरिट्रांस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। कंपनी द्वारा बैंक के खाते में एकत्रित हुए कैश को जमा कराया जाता है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे कंपनी के कैश आॅिफसर योगेंद्र शर्मा सदर तहसील से स्टॉक होल्डिंग कंपनी के 10 50 लाख रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिए पहुंचे।
उनके साथ कंपनी का गनमैन योगेंद्र सिंह और चालक नरेंद्र भी था। बैंक में पहले से ही कंपनी के दो कर्मचारी मुकेश और रवि थे वे भी कैश जमा कर रहे थे। उन्हें की कैश से भरा बैग दे दिया।
पैरों के नीचे से बैग गायब
मुकेश ने कैश से भरा बैग पैरों के नीचे रख लिया और छह लाख रुपये कैश काउंटर पर रखकर खडे हो गए। उनका साथी रवि पास में ही कुर्सी पर बैठा था, 15 मिनट बाद मुकेश ने नीचे बैग देखा तो होश उड गए। पैरों के पास से बैग गायब था।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा युवक
कैश से भरा बैग चोरी होने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने थाना हरीपर्वत में शिकायत की, पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें एक युवक बैग लेकर बाहर जाते हुए दिखाई दे रहा है। वह बैग लेकर बाहर खडे बाइक सवार युवक के साथ बैठकर चला गया। उसका चेहरा साफ नहीं आया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कान्सेप्ट फोटो