Thursday , 23 April 2026
Home हेल्थ Bariatric surgery perfom by Dr Himnashu & Abhinav at Rainbow Hospital in Agra
हेल्थ

Bariatric surgery perfom by Dr Himnashu & Abhinav at Rainbow Hospital in Agra

107

आगरालीक्स…. आगरा में 30 साल की युवती का वजन 110 किलोग्राम था, रेनबो हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने बेरिएट्रिक सर्जरी कर पेट का आकार कम किया, अब युवती का वजन कम हो जाएगा। इसे आगरा की पहली सफल बैरिएट्रिक सर्जरी का दावा किया जा रहा है। शनिवार को रेनबो हॉस्पीटल में गेस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु यादव व डॉ.अभिनव मित्तल ने बताया कि युवती का बीएमआई 40 और वजन लगभग 110 किलो तक पहुंच गया था, जिसकी वजह से सोते समय उसकी सांस रुक जाती थी। 17 मई को हुए आगरा शहर के पहले बैरियाट्रिक ऑपरेशन के बाद अब मरीज का वजन 10 दिन में 7 किलो तक कम हो चुका है। यानि अब फैटी आगरावासियों को फिट रहने के लिए दिल्ली जैसे शहरों की ओर नहीं भागना होगा।
उन्होंने बताया सर्जरी से पहले मरीज को 5-6 महीने तक वेट लॉस प्रोग्राम पर रखकर वजन कम करने का प्रयास किया जाता है। यह एक टीम वर्क है, जो डायटीशियन, एक्सरसाइज ट्रेनर की निगरानी में किया जाता है। रेनबो हॉस्पीटल के एमडी डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने बताया कि बैरियाट्रिक सर्जरी के लिए मरीज के अधिक मोटा होने की वजह से स्पेशल ऑपरेशन टेबिल व औजार की जरूरत होती है। यूपी में अभी तक मात्र 2-3 ही बैरियाट्रिक सर्जरी हुई हैं। दूरबीन विधी से किए गए ऑपरेशन के दो दिन बाद ही मरीज को छुट्टी मिल जाती है, एक हफ्ते बाद वह काम कर सकता है। कई मामलों में डायबिटीज का कारण मोटापा (मोटापे के कारण इंसुलिन एक्ट नहीं कर पाता) होता है। डॉ. निहारिका ने बताया कि बांझपन का एक मुख्य कारण मोटापा भी है। डॉ. निशा यादव ने बताया कि बैरियाट्रिक सर्जरी में एनेस्थीसिया देने की प्रक्रिया भी अन्य मरीजों से अलग होती है। डायटिशियन रेनुका डंग ने मोटापा कंट्रोल में रखने व ऑपरेशन के बाद की डाइट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. राजीव लोचन शर्मा व राकेश आहूजा भी मौजूद थे।
क्या है बैरियाट्रिक सर्जरी
डॉ. हिमांशु ने बताया कि मोटापा कम करने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी में अमाशय की क्षमता को एक लीटर से घटाकर 100 से 200 एमएल कर दिया जाता है। जिससे कम खाना खाया जाए। वहीं, कुछ मरीजों में छोटी आंत को बाईपास कर दिया जाता है, इससे अमाशय से सीधा खाना बडी आंत में पहुंचता है और यह शरीर में अवशोषित नहीं होता है। अमाशय की क्षमता कम होने पर कम भोजना खाया जाता है, इसके चलते बेरियाट्रिक सर्जरी कराने के बाद डेढ से दो किलो हर सप्ताह वजन कम होता है, इस तरह एक महीने में छह से आठ किलो वजन कम हो जाता है। ऑपरेशन के बाद एक महीने में एक तिहाई और एक साल में दो तिहाई तक कम हो जाता है वजन।
किन्हें करानी चाहिए बैरियाट्रिक सर्जरी
जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 35 से अधिक है, साथ में मधुमेह और हृदय रोग है तो बेरियाट्रिक सर्जरी करानी चाहिए। वहीं, जिन लोगों की बीएमआई 40 से अधिक है उनके लिए यह सर्जरी जरूरी है। बेरियाट्रिक सर्जरी के बाद 85 फीसद तक मधुमेह और हृदय रोग की दवाएं कम हो सकती हैं। बेरियाट्रिक सर्जरी ग्रोइंग एज (18 साल की उम्र से पहले) और 65 साल की उम्र के बाद नहीं करानी चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

हेल्थ

Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 1.4 किलो के बच्चे की हुई जटिल ‘गैस्ट्रोस्चिसिस’...

हेल्थ

Agra News: 202 Nursing Officers Receive Joining Letters for SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला...

error: Content is protected !!