आगरालीक्स… आगरा में गंगा दहशरा से पहले अलग ही तरह का विरोध प्रदर्शन किया, दहशरा पर यमुना मैया में डुबकी लगाते हैं, आगरा में यमुना सूखी और गंदगी से तडप रही हैं, ऐसे में शनिवार को रिवर करनेक्ट अभियान के एक्टिविस्ट ने यमुंना में रेत से स्नान कर रोष जताया। इसके बाद हर रोज की तरह आरती की गई।
नाले में तब्दील हो चुकी यमुना मैया की स्थिति में सुधार तभी हो सकता है, जब यहां 12 महीनें पानी रहे। लोगों की आस्था से जुड़ी इस नदी की स्थिति में सुधार के लिए जरूरी है कि केन्द्र सरकार नदियों के लिए राष्ट्रीय नदी नीति बनाए। इनकी देखरेख के लिए नेशनल हाई-वे अथॉरटी की तर्ज पर नेसनल रिवर अथारटी बननी चाहिए। जिससे पानी के लिए प्रदेशों का झगड़ा खत्म हो और नदियों की स्थिति में सुदार हो सके। यह कहना था रिवर कनेक्ट अभियान के श्री बृज खंडेलवाल का। रिवर कनेक्ट अभियान के तहत एत्माउद्दौला व्यू प्वाइंट पर लोगों ने गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर रेत में स्नान किया और रोष जताया। कहा कि एक ओर सरकार यमुना में जहाज चलाने की बात करती है, लेकिन यहां तो छोटी नाव भी नहीं चल सकती। इसके उपरान्त पं. जुगल श्रोत्रिय द्वारा आरती कराई गई और भक्तजन व राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया। इस अवसर पर शशिकांत उपाध्याय, पद्मिनी अय्यर, श्रवण कुमार, मोहन, शाहतोष, अभिनव, जुगल श्रोत्रिय, राहुल, दीपक, रंजन शर्मा आदि उपस्थित थे।
Leave a comment