आगरालीक्स…. आगरा के डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में आज से बीएड (सत्र 2017-19) में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू हो रही है। पहले दिन 6500 रैंक के अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे।
लखनऊ विवि द्वारा बीएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई जा रही है। इसके लिए विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस (आइबीएस), खंदारी परिसर में तीन केंद्र बनाए गए हैं। बीएड काउंसिलिंग कोऑर्डिनेटर डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से काउंसिलिंग सेंटर पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद पंजीकरण किया जाएगा। इसके 30 मिनट बाद उनके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) पहुंचेगा। इससे वे कहीं से भी ऑनलाइन बीएड कॉलेज चुन सकेंगे, अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन की जानकारी भी ऑनलाइन मिलेगी।
आज और कल काउंसिलिंग के लिए बुलाए गए अभ्यर्थी
– छह जून- एक से 6500
-सात जून -6501 से 16000
(कॉलेज च्वाइस फिलिंग छह से आठ जून, कॉलेज आवंटन नौ जून )
– आठ जून – 16001 से 31000
इस तरह होगी काउंसिलिंग
– टोकन का आवंटन
– शैक्षिक दस्तावेज और प्रमाण पत्रों की मूल प्रति का सत्यापन
– 500 रुपये काउंसिलिंग फीस और 5000 रुपये कॉलेज फीस का हिस्से का ड्राफ्ट जमा करना होगा। ड्राफ्ट वित्त अधिकारी लखनऊ विवि के नाम बना होना चाहिए।
– अभ्यर्थी का ऑनलाइन पंजीकरण और ओटपी का आवंटन किया जाएगा।
खंदारी परिसर में यहां होगी
. गणित विभाग, आइबीएस
– विवि कंप्यूटर केंद्र, आइबीएस
– आइबीएस
किसी को न बताएं ओटीपी
पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी को ओटीपी जारी किया जाएगा, यह किसी को भी न बताएं। इसी से ही कॉलेज का आवंटन होना हैं। च्वाइस फिलिंग से पहले विवि की वेबसाइट पर बीएड कॉलेजों के बारे में ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं।
बीएड काउंसिलिंग से रोके गए 34 कॉलेज
अंबेडकर विवि से 455 बीएड कॉलेज संबदध् हैं, इसमें से 34 कॉलेजों ने मानक पूरे नहीं किए हैं। इन कॉलेजों के काउंसिलिंग में शामिल होने पर विवि प्रशासन ने रोक लगा दी है। अब 455 में से 421 कॉलेज ही बीएड काउंसिलिंग में शामिल हो सकेंगे।
Leave a comment