आगरालीक्स.. कोरोना काल में पहला चुनाव, बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। वहां तीन चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर और तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को होगा।
मतगणना 10 नवंबर को
मतगणना 10 नवंबर को होगी। चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कुछ खास इंतजाम किए हैं। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें अधिकतर नक्सल प्रभावित जिले हैं। इसका नोटिफिकेशन एक अक्टूबर को होगा और नामांकन की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर होगी। नामांकन वापसी 12 अक्टूबर तक हो सकेगी। दूसरे चरण में 17 जिले की 94 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसकी अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर और नामांकन वापसी 19 अक्टूबर तक हो सकेगी। तीसरे चरण में 78 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर और वापसी 23 अक्टूबर तक हो सकेगी।