Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ News @ 1 PM on 25th September #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

News @ 1 PM on 25th September #agra

127

आगरालीक्स.. अभी तक की देश दुनिया की खबरें, आगरा में फिल्म सिटी की मांग तेज, दोपहर एक बजे होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आगरा के संस्थापक सुरेंद्र शर्मा के साथ संपादक योगेंद्र दुबे, न्यूज एडीटर शरद यादव होंगे लाइव, आप अपने सवाल और सुझाव फोन नंबर 0562- 4101404

रकुलप्रीत व करिश्मा से पूछताछ
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही एनसीबी के शिकंजे में बालीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां चंगुल में फंस गई हैं। एनसीबी ने सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीबी ने रकुलप्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण की सचिव की सचिव करिश्मा एनसीबी के दफ्तर में पहुंच गई, उनसे पूछताछ शुरू हो गई, जबकि दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से एनसीबी कल पूछताछ करेगी।
मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए। घटना अनन्तनाग जिल में हुई। कल रात से ही मुठभेड़ शुरू हो गई थी। आज सुबह सुरक्षा बलों के हाथों दो आतंकी ढेर हो गए। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बस ने रौंदा, तीन मरे

दिल्ली में बीती रात एक बेकाबू बस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य राहगीर चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हुए हैं। बस चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह बस मंडोली फ्लाई ओवर की तरफ से भोपुरा जा रही थी। चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और भीषण हादसा हो गया।

कोरोना संक्रमित 58 लाख पार

देश में एक ओर जहां कोरोना वायरस के नये मामले आने का सिलसिला जारी है। वहीं संक्रमण को मात देने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86,052 नए मामले प्रकाश में आए हैं। इसी अवधि में 1.141 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 5818,571 हो गए हैं, जबकि 4756,165 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

डोकलामा में चीनी परमाणु बाम्वर तैनात

पूर्वी लद्दाख में पिछले काफी समय से भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। हालांकि दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनैतिक स्तर पर वार्ताएं जारी हैं लेकिन चीन अपनी धोखाधड़ी की नीति से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने अब भूटान से लगे डोकलामा के पास अपने एच-6 परमाणु बाम्वर और क्रूज मिसायलें तैनात कर नया मोर्चा खोल दिया है। चीन की हरकतों पर भारत की पूरी नजर है तथा उसकी किसी भी चाल को करारा जवाब देने के लिए सेना पूरी तरह सतर्क है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!