आगरालीक्स …आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पहुंचने से पहले भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के समर्थकों के बगावती तेवर, सांसद बाबूलाल ने बुलाई बैठक में बडी संख्या में पहुंचे समर्थक।
रविवार चौधरी रघुनाथ सिंह कॉलेज, किरावली में समर्थकों को बुलाया , सांसद चौधरी बाबूलाल भावुक हो गए, सवाल पूछा कि मेरी टिकट क्यों काटी गई। यह मेरे समर्थक भी जानना चाहते हैं। उनका कहना है कि उनके समर्थक जानना चाहते हैं कि क्यों टिकट काटी गई। 5 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है, कोई गलत काम नहीं किया है, भाजपा के कोष में 50 लाख रुपये की सहायता राशि भी जमा की, इसके बाद भी टिकट क्यों काट दी गई। सांसद चौधरी बाबूलाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर उन्हें सम्मान नहीं मिला तो जो जनता का जनादेश होगा उसे माना जाएगा।
सांसद चौधरी बाबूलाल
अमित शाह की आगरा कॉलेज मैदान में जनसभा
चौधरी बाबूलाल ने 11 बजे समर्थकों के साथ बैठक बुलाई है, इसके कुछ घंटे बाद दोपहर 2 30 बजे से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आगरा कॉलेज मैदान में रैली है।
ये है मामला
भाजपा ने आगरा सुरक्षित सीट से सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया और फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल की टिकट काट दी है। आगरा सुरक्षित से प्रो एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद से डॉ राम शंकर कठेरिया ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है और सांसद चौधरी बाबूलाल टिकट काटे जाने का विरोध कर रहे हैं।