
भाजपा से सपा में गए अरिदमन सिंह को सपा में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। सीएम अखिलेश यादव ने अरिदमन सिंह सहित आठ मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है। इसके बाद से अरिदमन सिंह की भाजपा में वापसी की चर्चाएं चल रही हैं। इस सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बुरे समय में पार्टी का साथ छोडने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा, जो दूसरी जगह से लात खाकर वापसी के प्रयास कर रहे हैं।
बडे नेता से हैं अरिदमन के पारिवारिक संबंध
चर्चा है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह के भाजपा के बडे नेता से पारिवारिक संबंध हैं। वे उन्हीं की जाति के हैं, ऐसे में अरिदमन सिंह की भाजपा में वापसी की चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। हालांकि, अरिदमन सिंह ने दल बदलने पर चुप्पी साध ली है और भाजपा के पदाधिकारी भी बर्खास्त किए गए मंत्रियों की भाजपा में वापसी से इन्कार कर रहे हैं।
Leave a comment