आगरालीक्स.. आगरा…, ‘क्या हुआ शहर को कुछ भी तो नज़र आये कहीं
यूँ किया जाये कभी खुद को रुलाया जाये’, निदा फ़ाजली
यह फोटो बिजनेसमैन डीएन दुबे का है, इस फोटो में वे ब्लड डोनेट कर रहे हैं, यह आम है लेकिन जिसके लिए ब्लड डोनेट किया गया है वही खास है। डीएन दुबे का ( A – ) रेअर ब्लड ग्रुप है। उन्होंने 80 साल की अनजान बुजुर्ग मां (जगवती देवी) के लिए ब्लड डोनेट किया। आगरा की किसी भी ब्लड बैंक में ( A – ) नहीं था। आगरा के युवा खून की कमी से मरीज की जान न जाए, इसका संकल्प ले चुके हैं। व्हाटस एप ग्रुप से लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट से निस्वार्थ भावना से अनजान मरीजों के लिए ब्लड डोनेट कर रहे हैं, आज भी मुहिम में जुड सकते हैं।
आप कोई अच्छा काम करते हैं तो अपना फोटो और डिटेल हमारे ईमेल पर भेज सकते हैं, इससे आप जैसे बहुत सारे लोगों को निस्वार्थ सेवा करने का हौसला मिलता है।
Email – agraleaks@gmail.com