आगरालीक्स… अपनों के जाने का दुख टीस देता है, ऐसे में आगरा में सडक हादसों में मौत हो रही है, इसे रोका जा सकता है, इसके लिए आगरा आॅर्थोपेडिक सोसायटी द्वारा बोन एंड ज्वाइंट सप्ताह के तहत लोगों को जागरूक किया गया। सप्ताह के समापन पर एकलव्य स्टेडियम से सेंट पीटर्स तक रैली आयोजित की गई। रैली के सेंट पीटर्स में समापन पर एसपी यातायात टीएस सिंह ने छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष डॉ अशोक विज, सचिव डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ केके प्रूथी, डॉ डीवी शर्मा, डॉ एके गुप्ता, डॉ सीपी पॉल, डॉ अरुण कपूर, डॉ अशोक शर्मा, डॉ संजय धवन, डॉ संजय चतुर्वेदी, डॉ अश्वनी सडाना, डॉ अरुण गुप्ता आदि मौजूुद रहे।
ये हुए कार्यक्रम
एक अगस्त को सेंट एंथनीज, दो अगस्त को सेंट पीटर्स, तीन अगस्त को डीपीएस और छह अगस्त को सेंट पैट्रिक्स में सडक दुर्घटना के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा गरीब मरीजों की फ्री सर्जरी की जाएगी
चार अगस्त को हरी पर्वत, सांई की तकिया और बिजली घर चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम
छह अगस्त को स्टेडियम से सेंट पीटर्स तक जागरूकता रैली