Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Breastfeeding week in Agra: Along with the immunity of children, mother’s milk increases their IQ#agranews
टॉप न्यूज़हेल्थ

Breastfeeding week in Agra: Along with the immunity of children, mother’s milk increases their IQ#agranews

157

आगरालीक्स…(6 August 2021 Agra News) बच्चों की इम्यूनिटी के साथ उनका आईक्यू तक बढ़ाता है मां का दूध. आगरा में डॉक्टरों ने बताया कि स्तनपान न कराने वाली महिलाएं में मोटापा, स्तन कैंसर सहित अन्य बीमारियों का रहता है खतरा

नवदीप अस्पताल में मनाया स्तनपान सप्ताह
छह महीने तक स्तनपान करने वाले बच्चों का आईक्यू स्तनपान न करने वाले बच्चों से आठ प्वाइंट अधिक होता है। साथ ही बीमारियों से लडने के लिए प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है। एक से सात अगस्त तक मनाए जा रहे स्तनपान सप्ताह के तहत शुक्रवार को नवदीप हॉस्पिटल में स्तनपान के लिए जागरूक किया गया। नवदीप हॉस्पिटल की निदेशक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा अनुपमा शर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार जन्म के बाद छह महीने तक बच्चों को केवल स्तनपान ही करना चाहिए। जो बच्चे छह महीने तक केवल स्तनपान करते हैं उनका आईक्यू (डब्ल्यूएचओ)स्तनपान न करने वाले बच्चों से आठ प्वाइंट अधिक होती है।

रोगाणुनाशक तत्व होते हैं मां के दूध में
मां के दूध में लेक्टोफोर्मिन नामक तत्व होता है, जो बच्चे की आंत में लौह तत्त्व को बांध लेता है, इससे शिशु की आंत में रोगाणु पनप नहीं पाते। मां के दूध से आए साधारण जीवाणु यानि लेक्टोबेसिलस बच्चे की आंत में पनपते हैं और रोगाणुओं से प्रतिस्पर्धा कर उन्हें पनपने नहीं देते। मां के दूध में रोगाणु नाशक तत्त्व होते हैं।
उधर स्तनपान महिलाओं में कैंसर ( ब्रेस्ट व ओवरी ) के जोखिम को कम करता है। कैलोरी बर्न करने में मदद करता है, गर्भाशय को उसके सामान्य आकार में वापस लाने के लिए उत्तेजित करता है। डायबिटीज, मेटबालिक सिंड्रोम, रूमटाइड अर्थिरिटिस, पोस्ट पार्टम हेमरिज व ओबीसिटी से बचाता है। कोरोना संक्रमित मां को भी सावधानी बरते हुए स्तनपान कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।

जरूरी बातें
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए प्रति दिन 500 अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है और कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो सर्वोत्कृष्ट हैं जैसे कि

  1. फोलिक एसिड
    पालक, केल, और गहरे हरे पत्तेदार सब्जियों से फोलिक एसिड प्राप्त किया जा सकता है. यह सेम, मसूर, मटर, अखरोट, फ्लैक्ससीड्स, मूंगफली, साबुत अनाज और सूरजमुखी के बीज में भी पाया जाता है.बाजार में टेबलेट भी मिलती हैं
  2. प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ लेंराजमा
    पनीर, दालें, अण्डा
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

टॉप न्यूज़

Agr Live News: Children watch mobile phones all day and play games on them, then only their parents are to blame for this…#agranews

आगरालीक्स…बच्चे सारा दिन मोबाइल देखते हैं, उनमें गेम खेलते हैं तो इसके...

error: Content is protected !!