इंदौरलीक्स… उज्जैन में सावन के दूसरे सोमवार को निकली महाकाल की सवारी के दौरान भक्तों पर छत से थूकने वाले आरोपित के घर पर बुलडोजर चला। तीन लोग किए हैं गिरफ्तार…
ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर की गई कार्रवाई
उज्जैन में आज सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करती हुई बुलडोजर लेकर आरोपियों के घर पर कार्रवाई करने पहुंची।
बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया
पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के बाद बुलडोजर से एक आरोपित के घर को ढहा दिया।
वीडियो वायरल होने पर तीन लोग गिरफ्तार
इस घटना में एक युवक और दो नाबालिगों द्वारा भक्तों के ऊपर थूकने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपित युवक को अदालत में पेश कर जेल भेजने का आदेश दिया गया है वहीं नाबालिगों को बाल संरक्षणगृह भेजा है। इनके मकानों के अवैध निर्माण पर आज कार्रवाई की गई।
.