
ट्रांस यमुना कॉलोनी ए 231 में बिजनेस मैन नितिन गर्ग अपनी मां और पत्नी के साथ रह रहे थे। उनकी दो महीने की बेटी है। दोपहर में घर पर नितिन गर्ग की पत्नी और उनकी मां थी, वे दोनों दूसरे कमरे में काम कर रही थी। इसी बीच घर में आए युवक दूसरे कमरे में लेटी बेटी को लेकर चले गए। कुछ देर बाद नितिन गर्ग की पत्नी कमरे में पहुंची तो बेटी नहीं थी, उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर कॉलोनी के लोग आ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Leave a comment