आगरालीक्स …आगरा से एक कारोबारी लापता हो गया है, मोबाइल स्विच आफ है।
आगरा के पुष्प कुंज न्यू आगरा निवासी विवेक कुलश्रेष्ठ का माइक्रो फाइनेंस का कारोबार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विवेक की पत्नी दीपिका ने पुलिस को बतााया कि गुरुवार सुबह आठ बजे विवेक प्रोपर्टी देखने की कहकर घर से निकले थे, कुछ देर बाद ही मोबाइल स्विच आफ हो गया। वे काफी देर तक इंतजाम करती रहीं, विवेक नहीं लौटे तो तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला है। थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।