आगरालीक्स.(Agra News 18th June). आगरा में एफएसडीए की फूड सेफ्टी आन व्हील के पहुंचने पर घर से मिर्च और हल्दी जांच कराने के लिए ले आए, 25 में से नौ फेल, मिला था रंग, आप भी करा सकते हैं जांच।
आगरा में लखनऊ से आई एफएसडीए की फूड सेफ्टी आन व्हील मोबाइल लैब राजपुर चुंगी, मधु नगर चौराहा, सेवला जाट और सदर बाजार में पहुंची। यहां लोगों से कहा गया कि वे खाद्य पदार्थों की जांच करा सकते हैं।
पनीर से लेकर मिर्च की जांच
गुरुवार को मोबाइल लैब राजपुर चुंगी, मधु नगर चौराहा, सेवला जाट और सदर बाजार पहुंची। यहां मूंग चटनी, पनीर, मिर्च, बर्फी, रबडी और दूध की जांच की गई। इनके सैंल फेल हो गए, हल्छी के के दो सैंपल लिए गए सैंल फेल हो गए। मूंग, चटनी मिर्चख् बर्फी और हल्दी में रंग मिलाया गया था।
पनीर और रबडी में मिला स्टार्च
जबकि पनीर में स्टार्च मिला और दूध की जांच करने पर न्यूट्रालाइजर मिला। जिला अभिहित अधिकारी अमित सिंह का कहना है कि दो दिन के लिए मोबाइल वैन आई है, जांच में जो सैंपल पफेल हुए हैं, उन प्रतिष्ठानों की जांच कराई जाएगी। खाद्य पदार्थों में रंग घातक होते हैं, कार्रवाई की जाएगी।
आज भी मोबाइल वैन करेगी जांच
लखनऊ से मोबाइल वैन दो दिन के लिए आगरा आई है, दूसरे दिन शुक्रवार को भी मोबाइल वैन अलग अलग क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच करेगी।