Friday , 1 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Dr Neharika Malhotra received Excellency award in Agra
टॉप न्यूज़हेल्थ

Dr Neharika Malhotra received Excellency award in Agra

88

आगरालीक्स ..आगरा की डॉ निहारिका मल्होत्रा को युवा मंथन एवं एक्सीलेंसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शाइनिंग यूथ फाउंडेशन द्वारा रविवार को होटल हॉलीडे इन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद राजकुमार चाहर ने डॉ निहारिका मल्होत्रा को अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें यह अवार्ड मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े होकर अत्यधिक व्यस्त दिनचर्या के बावजूद युवाओं के हित में काम करने के लिए दिया गया। डॉ निहारिका किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता, गुड टच-बैड टच का अंतर समझाने के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे संवेदनशील विषयों पर काफी काम कर रही हैं। वर्ष 2018 में उनके नेतृत्व में फोग्सी और स्मृति संस्थाओं के बैनर तले 100 से भी अधिक शहरों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली गई थी, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। इतना ही नही डॉ निहारिका ने दिव्यांग और निर्धन बच्चों के दो विद्यालयों को भी गोद लिया है और समय समय पर यहां शिक्षण सामग्री, रख रखाव आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध कराती हैं। डॉ निहारिका एक आईवीएफ विशेषज्ञ हैं और समाजसेवा की प्रेरणा उन्हें अपने माता पिता डॉ जयदीप मल्होत्रा और डॉ नरेंद्र मल्होत्रा से मिली है। बेहद सरल एवं सहज स्वभाव के साथ ही वे अपने माता पिता से मिली विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Experts have advised changes to the office environment to address deteriorating mental health in Agra

आगरालीक्स…’कर्मचारी पर तनाव भारी!’ डेड लाइन, टारगेट, प्रॉफिट मार्जिन में उलझे लोग,...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A flyover will be constructed at Sikandra. The process of obtaining NOCs from six departments has begun…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिकंदरा पर बनेगा फ्लाईओवर. छह विभागों से एनओसी की प्रक्रिया...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: St. John’s College Assistant Professor’s Class 12 Marksheet Found Fake; Case Registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सेंट जॉन्स कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट...

टॉप न्यूज़

Agra News: IMA, Agra Expresses Concern Over Notice Issued to Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में आवासीय भूमि पर चल रहे हॉस्पिटल को...

error: Content is protected !!