आगरालीक्स.. आगरा में ड्रोन से नजर रखी जा रही है, जिससे माहौल बिगाडने वालों को पहले ही पकडा जा सके, दिल्ली, अलीगढ में सीएए को लेकर बवाल मच रहा है। सुलहकुल की नगरी आगरा में शांति है। यहां मिश्रित आबादी में लोग भाईचारा की मिशाल पेश कर रहे हैं।
सीएए के विरोध में दिल्ली में हिंसक घटनाएं और अलीगढ में बवाल हो रहा है। आगरा में पूरी तरह से शांति है, यहां कोई माहौल बिगाडने की कोशिश ना करे, इसके लिए अलर्ट किया गया है। आगरा पुलिस द्वारा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रखी जा रही है, ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए तो किसी भी तरह का माहौल बिगाडने की कोशिश करेंगे।
सोशल मीडिया पर नजर
आगरा पुलिस की साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है, माहौल बिगाडने वाली पोस्ट करने और शेयर करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आगरा पुलिस की साइबर सेल काम कर रही है।