आगरालीक्स ..आगरा में सुधांशु जी महाराज बताएंगे जीवन का प्रबंधन कैसे करें, परिवार को टूटने से कैसे बचाएं। विश्व जागृति मंच द्वारा कोठी मीना बाजार में दो दिवसीय विराट भक्ति सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। 7-8 मार्च को आयोजित होने वाले सत्संग में श्री सुधांशु जी महाराज सत्संग व प्रवचन के माध्यम से जीवन प्रबंधन का ज्ञान देंगे। गीता के अमृतज्ञान से भक्तों को बच्चों में बिखरते संस्कार, टूटते परिवार को बंधे रखने का ज्ञान देंगे।
यह जानकारी सदर बाजार स्थित माना मण्डपम में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष रमाशंकर गोयल ने दी। मुख्य अतिथि सांसद एसपी सिंह बघेल, जितेन्द्र चौहान ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसतरह के आयोजन व्यक्ति को सत्य व संयम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। सत्संत प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक व शाम को 4.30 से 6.30 बजे तक चलेगा। 8 मार्च को सुबह 11 बजे से मत्रदीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन शैली के दौर में रिश्ते बिखर रहे हैं और परिवार टूट रहे हैं। बच्चों में संस्कारों का अभाव है। पूजा पाठ, ध्यान तो मात्र 1-2 घंटा चलते हैं। लेकिन जीवन साधना 24 घंटे चलती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राहुल चतुर्वेदी, अनिल सरीन, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, दिनेश बंसल, रमासंकर गोयल, एमएस रावत, विक्रम गुप्ता, सोनपाल कुशवाह, राजीव वर्मा, कैप्टन विजय पाल सिंह, डीस सेंगर, गौरी गुप्ता, जेपीएस चौहान, शिवम मंगल, सत्येन्द्र सिंघल, राजीव अग्रवाल, आरएन शर्मा, विनोद गुप्ता, अशोक चौबे आदि उपस्थित थे।