आगरालीक्स.. नागरिकता संशोधन कानून (सीएबी) के विरोध के चलते आगरा में अलर्ट किया है, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार पुलिस फोर्स के साथ नजर रखे हुए हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
सीएबी को लेकर जामिया, दिल्ली के बाद एएमयू अलीगढ में बवाल के बाद आगरा में भी अलर्ट किया गया है। आगरा को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है। आइजी ए.सतीश गणोश, और एसएसपी बबलू कुमार ने मिश्रित आबादी ने पुलिस फोर्स के साथ मार्च किया।
डिजीटल वॉलंटियर सक्रिय
डिजीटल वॉलंटियर ग्रुप बना रखा है। रात में ग्रुप से जुड़े सभी लोगों को भी सक्रिय कर दिया। इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मोहल्ला समिति के लोगों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।