आगरालीक्स ..आगरा के कमला नगर में बेकाबू हुई कार, कई लोगों को चपेट में लिया, हादसे में कई घायल, कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ की जा रही है।
शनिवार सुबह आगरा के कमला नगर के बी ब्लॉक में बेकाबू कार ने एक्टिवा में टक्कर मारी, इससे एक्टिवा सवार गिर गया, इसके बाद दो तीन और लोगों को कार ने चपेट में लिया। लोगों ने कार चालक को पकडने की कोशिश की तो स्पीड बढा दी और खडी कार में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दो लोग घायल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों ने चालक को पकडा
स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड लिया, उसे पुलिस को सौंप दिया है, हादसे में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है।