आगरालीक्स…सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से होंगी शुरू. 10वीं का पहला पेपर मैथ्स का तो 12वीं का बायोटेक्नोलॉजी और शॉर्ट हैंड…पूरी डेटशीट देखें
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों क्लासेस की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी. 10वीं का पहला पेपर मैथ्स का होगा तो वहीं 12वीं का पहला पेपर बायोटेक्नोलॉजी और शार्ट हैंड का होगा.








