आगरालीक्स…(2 August 2021 Agra News) ‘आगरा के प्रत्येक व्यक्ति के पुण्य से ही यह चातुर्मास हो रहा है, प्रत्येक व्यक्ति यह जाने,समझे कि यह चातुर्मास मेरे पुण्य से मिला है’ प्रणम्य सागर महाराज जी ने दिए मंगल प्रवचन
शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहा है चातुर्मास
आज सोमवार को श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर हरीपर्वत परिसर में अर्हयोग मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज मुनि श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास चल रहा है. जिसमें मुनि श्री प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे जिन मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं. जिसमें मुनि श्री ने आज धूलियागंज जिनालय के दर्शन करते हुए धूलियागंज जैन समाज को अपना आशीर्वाद प्रदान किया. इसके बाद मुनि श्री प्रतिदिन प्रात: 6:30 बजे से अर्हम योग की क्लास लेते हैं. जिसमें आगरा के युवा साथी अर्ह योग क्लास में पर बढ-चढ़कर भाग ले रहे हैं.
मंगल प्रवचन दिए
परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज जी ने अपने मंगल प्रवचन में आज बहुत अच्छी बात बताई कहा समस्त आगरा के प्रत्येक व्यक्ति के पुण्य से ही यह चातुर्मास हो रहा है. प्रत्येक व्यक्ति यह जाने,समझे कि यह चातुर्मास मेरे पुण्य से मिला है, किसी अन्य व्यक्ति या समिति के पुण्य से नहीं. और एक बात जैसे पंगत में सभी को बराबर परोसा जाता है, सभी को बराबर मिलेगा. आना तो पड़ेगा, बूंद बूंद करके लाभ होगा. प्रत्येक को सोचना है कि मुझे लाभ लेना है. इस मौके पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले, मनोज जैन, अनत जैन, जितेन्द्र जैन, शुभम जैन समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.