आगरालीक्स …आगरा में एक कंपनी में नौकरी कर रही युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो बना लिए, युवक के साथ उसके दो और साथियों ने रेप किया, पुलिस ने तीन को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र की युवती एक कंपनी में नौकरी करती है। युवती की दो साल पहले फेसबुक पर केके नगर, सिकंदरा निवासी यश गुप्ता से हुई थी। आरोप है कि यश ने फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग शुरू कर दी। युवती को मुलाकात के लिए बुलाया। उससे शादी का वादा किया। युवक उसके साथ नौकरी भी करने लगा। मोबाइल से युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
दोस्तों ने भी किया रेप
सिकंदरा क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। 15 दिन पहले युवक ने शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं युवती की फोटो और वीडियो अपने दोस्त विद्या नगर, न्यू आगरा निवासी गौरव और योगेश को दे दिए। दोनों ने भी ब्लैकमेल कर रेप किया।
पुलिस ने यश गुप्ता के साथ ही योगेश और गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है।