आगरालीक्स… यमुना एक्सप्रेस वे पर कार खडी कर युवक युवतियों के जाम से जाम टकराना आम हो चला है। आगरा से जा रहे युवक युवती को बीयर पीने पर टोका तो युवती बिफर गई और टीम को हडकाया, स्थानीय लोग भी पहुंच गए। मामला बढने पर पेट्रोलिंग टीम चली गई, युवती ने अपनी बीयर खत्म की और वह भी युवक के साथ कार में बैठकर चली गई।
शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ से जा रही कार समीप माइल स्टोन-82 पर रुकी, इसमें से एक युवक और युवती नीचे उतरे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवती और युवक के हाथों में बीयर थी। कार को खडी कर युवती बीयर पीने लगी, उसका साथ लेने के लिए युवक के साथ में भी बीयर थी। इसी बीच एक्सप्रेस वे पेट्रोलिंग की टीम पहुंच गई। उन्होंने एक्सप्रेस वे पर खडे होकर बीयर पीने से मना किया। इस पर युवती आग बबूला हो गई, उसने पेट्रोलिंग टीम को आडे हाथ लिया। उनसे यह पूछा कि तुम होते कौन हो, हमारी मर्जी हम कुछ भी करें। क्या एक्सप्रेस का टोल टैक्स नहीं देते हैं। युवती नशे में थी, वह टीम से उलझ गई, इसे देख आस पास के गांव के लोग भी आ गए।
टीम को भी जाना पडा
हंगामा होने पर भीड जुट गई, लेकिन बीयर पी रही युवती के तेवर कम नहीं हुए। इस पर पेट्रोलिंग टीम ही वहां से चली गई। युवती ने अपनी बीयर खत्म की और इसके बाद ही आगरा से अपने साथी युवक के साथ आगे की तरफ रवाना हुई।
लांग ड्राइव के साथ टकरा रहे जाम
एक्सप्रेस वे पर वीकेंड पर युवक युवतियां गाडी से निकलते हैं और एक्सप्रेस वे पर खडे होकर जाम से जाम टकरा रहे हैं। शनिवार और रविवार को संख्या बढ जाती है, सुबह युवक और युवतियां अपने घर से निकलते हैं और शाम तक लौट आता है। यहां किसी को पता भी नहीं चलता है। इस तरह के सीन आए दिन एक्सप्रेस वे पर देखने को मिल रहे हैं।
Leave a comment