Monday , 16 February 2026
Home स्पोर्ट्स Delhi daredevils 4 run win over Hyderabad
स्पोर्ट्स

Delhi daredevils 4 run win over Hyderabad

ipl
आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हरा दिया। 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। मैन आफ द मैच जेपी डुमिनी ने शानदार मैच में बल्ले से और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। डुमिनी ने इस मैच में अर्धशतक लगाने के साथ-साथ वॉर्नर, धवन, रवि बोपरा और इयान मोर्गन के महत्वपूर्ण विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने तेज शुरुआत की और छह ओवर में 50 रन बना लिए। जेपी डुमिनी ने सातवें ओवर की पहली ही गेंद पर शिखर धवन को बोल्ड कर हैरदाबाद को पहला झटका दिया। हैदराबाद अभी इस झटके से संभाला भी नहीं था कि दो गेंद बाद डुमिनी ने अपनी ही गेंद पर वाॅर्नर को लपक लिया। धवन ने 18 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 18 रन बनाए। वॉर्नर ने 20 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। लोके श राहुल एक बड़ी पारी खेलने से चूक गए उन्हें 24 रन पर मैथ्यूज ने क्लीन बोल्ड किया। लोकेश ने 21 गेंदों की पारी में 2 छक्के लगाए। इसके बाद हैरदाबाद को 120 रन पर चौथा झटका। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर नमन ओझा 12 रन बनाकर ताहिर का शिकार बने।

17वें ओवर में डुमिनी ने हैदराबाद को दोहरा झटका दिया। ओवर की चौथी गेंद पर डुमिनी ने पिच पर जमे हुए रवि बोपरा को मनोज तिवारी के हाथों कैच करवाया। बोपरा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों व एक चौके की मदद से 41 रन बनाए। डुमिनी ने अपनी आखिरी गेंद पर इयान मोर्गन को क्लीन बोल्ड कर दिया।

18 ओवर में इमरान ताहिर की लगातार दो गेंदों पर छक्के लगाकर करन शर्मा ने हैरदाबाद की उम्मीदों का जगाए रखा। ताहिर का यह आेवर काफी खर्चीला साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर में कुल 16 रन दिए। हैदराबाद का स्कोर 18वें ओवर की समाप्ित पर 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन हो गया। हैदराबाद को अब 12 गेंदों पर जीत के लिए 23 रन चाहिए थे और उसके चार विकेट बचे हुए थे। 19वां ओवर मैथ्यूज ने किया और उन्होंने इस ओवर में 13 रन खर्च कर डाले। आशीष रेड्डी ने मैथ्यूज के इस ओवर में एक चौका और छक्का जड़ा।

हैरदाबाद को अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। डुमिनी ने कूल्टर-नाइन पर भरोसा जताते हुए उन्हें गेंद थमा दी। कूल्टर की पहली गेंद पर शर्मा एक रन ही ले पाए। अगली गेंद पर आशीष गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। अगली गेंद पर शर्मा ने एक रन और उसकी अगली गेंद पर प्रवीण कुमार एक रन ले पाए। पांचवीं गेंद को शर्मा ने बाउंड्री की तरफ खेल दिया, लेकिन मयंक ने जबरदस्त फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए गेंद को रोक लिया। इस गेंद पर माञ दो ही रन मिल पाए। अब एक गेंद, पांच रन और तीन विकेट। शर्मा ने कूल्टर की गेंद को मैदान से बाहर भेजने की कोशिश की, परंतु लांग ऑफ मैथ्यूज ने उनकी आसान सी कैच पकड़ ली।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्पोर्ट्स

Congratulations, India beat Pakistan by 61 runs in the T20 World Cup

आगरालीक्स…बधाई हो, टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Lawrence United defeated Francis Avengers to reach the final of the Oswal cricket tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में लॉरेंस यूनाइटेड ने फ्रांसिस...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: IMA Agra Cricket League Season 1 auction…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर्स लगाएंगे मैदान में चौके—छक्के. आईएमए आगरा क्रिकेट लीग सीजन...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Gayatri Super Kings won the Basketball Premier League in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गायत्री सुपर किंग्स ने जीता बास्केटबॉल प्रीमियर लीग. फाइनल में...

error: Content is protected !!