
साकेत कॉलोनी, शाहगंज आगरा में कारोबारी गुरुनाम अरोडा अपनी पत्नी नीलम के साथ रहते हैं। बुधवार को उनकी बहन जसवंत कौर भी घर पर आई हुई थी। दोपहर में गुरुनाम अरोडा घर पर नहीं थे, उनकी पत्नी नीलम और बहन जसवंत कौर घर पर थी। इसी बीच बदमाश आ गए। उन्होंने कोठी में घुसते ही नीलम और जसवंत कौर को तमंचा दिखाकर बेड पर बिठा दिया और हाथ बांध दिए। उनसे चाबी लेकर अलमारी खोल ली और लूटपाट करते रहे। बदमाश नगदी और ज्वैलरी लेने के बाद उन्हें बंधा हुआ छोडकर फरार हो गए।
दोपहर में वारदाता, पडोसियों को पता तक नहीं चला
दिनदहाडे हुई लूट की वारादता की पडोसियों को भनक तक नहीं लगी। बदमाशों के जाने के बाद नीलम ने शोर मचाया, लूट की जानकारी होने पर गुरुनाम भी घर पर पहुंच गए। इसके बाद पडोसियों को कोठी में लूट की जानकारी हो सकी। दिनदहाडे साकेत कॉलोनी में हुई लूट की वारदाता से लोगों में दहशत है।
छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, घर पर आने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही बदमाशों का हुलिया के बारे में पूछताछ की जा रही है। जिससे बदमाशों को पकडा जा सके।
Leave a comment