Wednesday , 10 June 2026
Home बिगलीक्स CM Akhilesh Yadav lays foundation of 438 crore projects in Agra
बिगलीक्स

CM Akhilesh Yadav lays foundation of 438 crore projects in Agra

181

crore
आगरालीक्स
आगरा में सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को चार प्रोजेक्टों के लिए 438 करोड़ रूपए की घोषणा की है। इससे 141.89 करोड़ रूपए लागत की मुगल म्यूजियम परियोजना, 231.85 करोड़ लागत की ताज ओरियन्टेशन सेंटर, 35 करोड़ रूपए लागत की आगरा कैफे स्ट्रीट तथा 30 करोड़ रूपए लागत की आगरा हेरिटेज सेंटर परियोजनाएं शामिल हैं। होटल ताज खेमा पर शिलान्यास पत्थर से सीएम अखिलेश ने पर्दा हटाया।
सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें इनर रिंग रोड एवं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे शामिल हैं तथा अवस्थापना सुविधाओं को विश्व मानकों के अनुरूप सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित कर आगरा का चहुमुखी विकास किया जा सके।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 असीमित संभावनाओं का प्रदेश है तथा आगरा समेत पूरे प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं तथा देश की इन्हीं एतिहासिक धरोहरों एवं पर्यटन स्थलों को विकसित कर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित कर अर्थ व्यवस्था में सुधार एवं रोजगार सृजन हेतु निरंतर प्रयत्नशील है।
यहां विकिसति किए जाएंगे 438 करोड के प्रोजेक्ट

आगरा कैफे स्ट्रीट — पीएसी ग्राउंड, यह दो स्टोरी बिल्डिंग में बनाया जाएगा, दो रेस्टोरेंट, आठ पफूड स्टॉल और पवेलियन होगी। बजट 35 करोड
मुगल म्यूजियम — ताजमहल से 1300 मीटर की दूरी पर पूर्वी गेट की तरपफ छह एकड में विकसित किया जाएगा। इसमें मुगल काल और ताजमहल से जुडी हुई एतिहासिक पौशाक, तलवारें सहित इतिहास भी होगा। बजट 141.89 करोड़ रूपए।
ताज ओरियन्टेशन सेंटर — इसे शिल्पग्राम की जगह विकसित किया जाएगा, ओपन ​थिएटर के साथ ही अंडर ग्राउंड पार्किंग होगी। बजट 231.85 करोड़।
आगरा हेरिटेज सेंटर — वैश्य बोर्डिंग हाउस, सेंट जोंस चौराहा पर 11000 वर्ग मीटर में विकसित किया जाएगा। बजट 30 करोड़।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Life sentence in Student Union President Shivraj Chaudhary Murder accused in Agra

आगरालीक्स आगरा में दिन दहाड़े डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र संघ...

बिगलीक्स

Agra Live News: Thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में भीषण गर्मी के साथ धूल भरी आंधी का...

बिगलीक्स

Agra Live News: All news Papers review 10th June 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के 10 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी में...

agraleaksबिगलीक्स

Agra Video News: Unipole falls on Running Car during storm and rain in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 30 मिनट की आंधी और बारिश का कहर....

error: Content is protected !!