
महात्मा गांधी के मुरीद पैट फार्मर ने 26 जनवरी 2016 को कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 4600 किलोमीटर की दौड़ ‘स्प्रिट आफ इंडिया रन-2016’ शुरू की। 10 मार्च को वह गुलिस्तां काम्पलेक्स से सुबह आगरा के लिये दौड़ना शुरू करेंगे। वे एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में 11 बजे पहुंचेंगे। पैट फार्मर रात्रि विश्राम होटल रामादा प्लाजा में करेंगे। यहां सांस्कृतिक संध्या और रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है। 11 मार्च को वह सुबह 11.30 बजे एकलव्य स्टेडियम से फ्लैग आफ होकर एन एच -2 होते हुए दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।
सांसद रह चुके हैं पैट
पैट फार्मर ऑस्ट्रेलिया की संसद (ऑस्ट्रलियन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव) के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने न्यू साउथ वेल्स प्रांत में स्थित साउथ –वेस्ट सिडनी की संसदीय सीट का 2001 से 2011 के बीच प्रतिनिधित्व किया था। अल्ट्रा मैराथन का विश्व रिकार्ड उनके नाम वर्ष 2012 में उस समय लिख गया जब कि उन्होंने अप्रैल 2011से जनवरी 2012 के बीच उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव के बीच कामयाबी के साथ दूरी तय कर रेडक्रॉस इंटरनेशनल के लिये एक लाख ऑस्ट्रेलियन डालर एकत्र किये थे।
क्या है अल्ट्रा मैराथन
अल्ट्रा मैराथन के नाम से दुनिया में पहचान वाले इस रेस ईवेंट में मैराथन के लिये निर्धारित 42.195 किमी से अधिक की दूरी रेसर को तय करनी होती है। सामान्य रूप से यह 50 या 100 मील की होती है। बहुदिवसीय ईवेंट होने पर यह 1000मील या 1600 किमी की भी होती है। इंटरनेशनल एसोसियेशन एथेलिटिक फेडरेशन इसका समन्वय करती है।
Leave a comment