आगरालीक्स…सीएम योगी के तेवर, कहा—माफियाओं पर कार्रवाई करने के लिए दम चाहिए, जो पहले की सरकारों में नहीं था…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 10 फरवरी को समाप्त हो चुका है. 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं. अब 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होना है. ऐसे में दूसरे और तीसरे चरण में आने वाले जिलों में स्टार प्रचारकों का पहुंचना तेज हो गया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को सहारनपुर में रहे. यहां उन्होंने जिले की दो विधानसभाओं बेहद और देवबंद के गांव बडगांव में जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए भी दम चाहिए लेकिन पहले की सरकारों में दम नहीं था. उन्होंने कहा कि लेकिन आज दंगा कराने वाले और बहन बेटियों की तरफ गलत निगाहें से देखने वाले जानते हैं कि उनका अंजाम क्या होगा.रने का काम कर रहे हैं.