Monday , 16 February 2026
Home बिगलीक्स Shoe factory catches fire in Agra
बिगलीक्स

Shoe factory catches fire in Agra

fire 2
आगरालीक्स
 …आगरा की घनी बस्ती में जूते के सोल की फैक्ट्री में भीषण आग से हडकंप मचा हुआ है। तीन मंजिला फैक्ट्री में देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती चली गई। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी।
थाना जगदीशपुरा के खतैना में सुरेन्द्र सिंह की जूता के सोल की तीन मंजिला फैक्ट्री  है। सोमवार सुबह 9 बजे जब फैक्ट्री को कर्मचारियों ने खोलकर स्विच ऑन किए, तो फैक्ट्री के दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों के पास लगे विद्युत बॉक्स में शॉर्ट सर्किट हुआ। उससे निकली चिनगारी सोल बनाने वाले दानों पर गिर गई। फैक्ट्री  कर्मचारियों की इसकी जब तक खबर लगती, तब तक आग ने तेजी पकड़ ली, देखते ही देखते दूसरी मंजिल से आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई।
फैक्ट्री घनी बस्ती में है, आग लगने से बस्ती वालों में दहशत फैल गई। डर था कि आग के कारण तीन मंजिला फैक्ट्री की दीवारें गिरने के डर से आस पास के लोगों ने घरों को खाली कर दिया। आग बुझाने के लिए लोगों ने प्रयास शुरू कर दिया, इसके साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। पहले मौके पर एक दमकल आई। सीएफओ ने एत्मादपुर, वाटरवक्र्स, शास्त्रीपुरम से भी दमकलों को मौके पर बुला लिया।
सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह फैक्ट्री घनी बस्ती में बिना परमीशन के चलाई जा रही थी। फैक्ट्री में आग पर नियंत्रण पाने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं थी। दूसरी और तीसरी मंजिल पर कोई कर्मचारी नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Railing in Thakur Banke Bihari Temple, Holi celebration on 27th February

मथुरालीक्स…Mathura News: रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पहुंचने वाले...

बिगलीक्स

Agra News: Shelter home for dog may in 11 acres land of Shooting range in Sikandara

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 11 एकड़ में कुत्तों के लिए शेल्टर होम,...

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

error: Content is protected !!