
इंटरनेट फोटो
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक होटल में सपा जिला कार्यकारिणी के एक नेता अपने साथ युवती लेकर पहुंचे थे। वे युवती को लेकर होटल के कमरे में चले गए, होटल में रंगरेलियां मनाने की जानकारी होने पर पुलिस ने छापा मार दिया और नेता को युवती के साथ पकड लिया गया। सत्तापक्ष से मामला जुडा होने पर उसे रफा दफा कर दिया गया। हालांकि, पुलिस भी इस तरह के किसी भी मामले से इन्कार कर रही है। मगर, मीडिया में लगातार खबरें आ रही हैं। इस पर सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। इसमें सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष रमेश यादव, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष शाहिद खान, गीता शाक्य और मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा को रखा गया है।
कमेटी के हाथ लगे फुटेज
कमेटी को कुछ फुटेज मिले हैं, इन फुटेज से यह देखा जा रहा है कि युवती के साथ सपा नेता भी तो नहीं हैं। यह सपा नेता हैं तो कौन हैं और इन पर क्या पद है, आरोप सही पाए जाने पर सपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हाईप्रोफाइल परिवार की युवती को ब्लैकमेल करने वाले को परिवार सहित जेल
कमला नगर के युवक द्वारा कोचिंग में हुई दोस्ती के बाद ताजगंज क्षेत्र की हाई प्रोफाइल परिवार की युवती को ब्लैकमेल किया जा रहा था। युवती की कोलकाता में शादी हो चुकी है, इस थामामले की शिकायत के बाद युवक और उसके माता और पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें जेल भेज दिया गया है, युवक के मोबाइल और लैपटॉप की जांच की जा रही है।
Leave a comment