
इंटरनेट फोटो
शनिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर रुनकता के पास सिकंदरा के गांव मांगरोल निवासी राकेश की एक्सीडेंट में मौत हो चुकी। पुलिसकर्मी हाईवे से शव उठा रहे थे। इसी बीच स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने हाईवे से शव नहीं उठाने दिया और जाम लगा दिया, इस पर पुलिस ने उन्हें हटने के लिए कहा। इसे लेकर नोकझोंक हो गई, एक पुलिस कर्मी के साथ लोगों ने मारपीट कर दी, इस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पडा। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
बुलाया गया पुलिस फोर्स
स्थानीय लोगों द्वारा पथराव किए जाने पर कई थानों का पुलिस फोर्स बुला लिया गया, इसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मौके से एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बाइक की भिडंत में दो की मौत
वहीं, एटा के निधौली कला में आमने सामने से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, इससे कोहराम मचा हुआ है। रशीदपुर निवासी रोहित ( 25 ) और लहरा निवासी श्रवण कुमार ( 30) बाइक से जा रहे थे। निधौली कला के लहरा सोरखा मोड पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में रोहित और श्रवण कुमार के गंभीर चोट आने पर उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
एक्सप्रेस वे पर हादसे में यात्री घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के टेंटीगांव के पास मैक्स से सवारी उतर रही थी, इसी बीच पीछे से आ रही दिल्ली नंबर की आई 20 टकरा गई। हादसे में कई लोगों के गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Leave a comment