Friday , 7 November 2025
Home agraleaks Communal tension continues in Agra
agraleaks

Communal tension continues in Agra

sam
आगरालीक्स
 ………….आगरा में सांप्रदायिक बवाल के दूसरे दिन समुदाय विशेष के एक धर्म स्थल में तोडफ़ोड़ से तनाव और बढ़ गया। कस्बे और आसपास के गांवों में इसी समुदाय के चार धर्मस्थलों में तोडफ़ोड़ कर दी गई। शाम को कस्बे में खोखा फूंक दिया गया। मिश्रित आबादी वाले 11 गांवों में पुलिस तैनात है। कस्बे में रैपिड रेस्पांस फोर्स और पीएसी ने मोर्चा संभाल लिया है।
फेसबुक पर ग्रुप बनाकर संप्रदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर शमसाबाद में गुरुवार को सांप्रदायिक संघर्ष हो गया था। पुलिस ने देर रात अपनी ओर से दोनों पक्षों के करीब पांच सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पंद्रह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस की मौजूदगी में कुछ उपद्रवी एक धर्मस्थल पर पहुंचे और तोडफ़ोड़ कर भाग गए। पुलिस और प्रशासन इसे ठीक कराने में लगा था कि इसी बीच साढ़े दस बजे एक किमी दूर कस्बे की खटीक बस्ती में पुरा पर खेत में बने धर्मस्थल में जमकर तोडफ़ोड़ कर दी गई। दोपहर में कस्बे से आठ किमी दूर स्थित नया बास गांव के पास धर्म स्थल में तोडफ़ोड़ कर पास बने कमरे की छत तोड़कर उसमें रखे कपड़ों में आग लगा दी गई। दोपहर बाद तीन बजे कस्बे से आगरा की ओर छह किमी दूर स्थित ऊंचा गांव में भी धर्मस्थल में तोडफ़ोड़ की गई। शाम तक कस्बे और आसपास के गांवों में हालत तनावपूर्ण थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

agraleaks

Agra News: The proclamation of ‘Janata Raja’ resonated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गूंजा ‘जाणता राजा’ का उद्घोष: कोविंद ने की तारीफ, 200...

agraleaks

Agra News: Shri Ram’s coronation took place in Agra with a grand aarti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महाआरती के साथ हुआ श्रीराम का राजतिलक. जगह-जगह हुआ सोभायात्रा...

error: Content is protected !!