Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Congress UP President RajBabbar, BJP SP Singh Baghel & other file nomination in Agra
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Congress UP President RajBabbar, BJP SP Singh Baghel & other file nomination in Agra

97

आगरालीक्स… आगरा में आज एमजी रोड पर संभल कर निकलें, सुबह से ही प्रत्याशी नामांकन जमा करने जाएंगे, इससे एमजी रोड पर जाम लगा रहेगा, कलक्ट्रेट की तरफ जाना मुश्किल होगा।

आगरा में 26 मार्च तक नामांकन होने हैं और 18 अप्रैल को मतदान है। ऐसे में नामांकन के लिए दो दिन हैं। इन दो दिनों में सबसे ज्यादा नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर सोमवार को नामांकन पत्र जमा करेंगे, आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल भी आज ही नामांकन पत्र जमा करने जाएंगे। इसके साथ ही तमाम लोग नामांकन पत्र जमा करेंगे।
12 बजे से बढने लगेगी भीड
कलक्ट्रेट में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए नामांकन होना है। इसके लिए आगरा कॉलेज ग्राउंड, सुभाष पार्क के पास, बेप्टिस्ट स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां से प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट तक जाएंगे। इससे 12 बजे के बाद यातायात व्यवस्था चरमा सकती है।

अभी एक नामांकन पत्र हुआ है जमा
आगरा में अभी तक एक नामांकन पत्र जमा हुआ है। फतेहपुर सीकरी से राष्ट्रीय शोषित पार्टी के विजय सिंह बघेल ने नामांकन किया है। आगरा से 32 और फतेहपुर सीकरी से 47 पर्चे खरीदे गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे से माइक पर घोषणा शुरू कर दी जाएगी। प्रत्याशियों को समझाया जाएगा कि वो रिटर्निग ऑफिसर (आरओ) के कक्ष में प्रवेश कर लें। तीन बजे तक आरओ कक्ष में प्रवेश करने वाले प्रत्याशियों का पर्चा अवश्य दाखिल किया जाएगा। तीन बजे दोनों कोर्ट के द्वार बंद कर दिए जाएंगे।

फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर
25 मार्च, 2019 दिन सोमवार को दोपहर 2.30 बजे जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट , आगरा पर पहुंच कर नामांकन पत्र जमा करेंगे।
आगरा सुरक्षित सीट से एसपी सिंह बघेल करेंगे नामांकन पत्र जमा
25 मार्च 2019 प्रातः 11 बजे बाल्मीकि वाटिका ,सुभाष पार्क के सामने से भाजपा आगरा लोकसभा से प्रत्याशी प्रो एसपी सिंह बघेल नामांकन दाखिल करने जायँगे ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!