आगरालीक्स …आगरा में सिपाही ने अपनी महिला मित्र को फोन किया, वह उसे बचाने के लिए पहुंची लेकिन कमरे में उसका शव लटका हुआ था। पुलिस प्रथम द्रष्टया मामला सुसाइड का मान रही है।
नोएडा के थाना बादलपुर स्थित गांव दुजाना निवासी किसान सतीश चंद्र गूजर का बेटा अक्षय गूजर (24) 2015 बैच का सिपाही था। उसकी पहली पोस्टिंग अक्तूबर 2016 में आगरा में ताजगंज थाना में हुई थी। वह एक साल से विभव नगर चौकी पर तैनात था और विभव नगर में संजय शर्मा के मकान में किराये पर रह रहा था। सोमवार दोपहर तीन बजे 100 नंबर पर शालिनी नाम की महिला ने फोन किया, पुलिस पहुंच गई, कमरे में पंखे के कुंडे फांसी के फंदे पर सिपाही अक्षय का शव लटका हुआ था।
दोपहर डेढ बजे किया फोन, इसके बाद मौत
सिपाही अक्षय की महिला मित्र शालिनी ने पुलिस को बताया कि दोपहर 1:30 बजे अक्षय का फोन आया। उसने कहा कि वह परेशान है, उसके घरवाले पैसे मांग रहे हैं, इतने रुपये उसके पास नहीं है, इसे लेकर मां और भाई से झगडा करने के बाद एक महीने की छुट्टी खत्म होने पर सात दिन रह गए थे, इससे पहले ही डयूटी पर आ गया था और आठ अक्तूबर को थाने में आमद कराई थी। वह उससे कह रहा था कि अब जीना नहीं चाहता है, इसके बाद फोन काट दिया। वह तीन बजे सिपाही अक्षय के कमरे पर पहुंची, कमरे का गेट खोला तो होश उड गए, फंदे पर अक्षय का शव लटका हुआ था। पुलिस ने कमरे में तलाशी ली, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। मीडिया से सीओ सदर उदयराज सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। सिपाही के परिजन भी आ रहे हैं, उनके आने के बाद ही कारण पता चल सकेगा।