आगरालीक्स …आगरा में 45 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं, तीन हॉस्पिटल सहित 22 क्षेत्रों को रेड अलर्ट घोषित किया है, इन जगहों पर ना जाने की अपील की गई है। 53 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है और 1333 सैंपल की जांच की गई है।
इस तरह बढे कोरोना के केस, 53 हुए कोरोना संक्रमित
मार्च में केस 12
एक अप्रैल
बाईपास रोड स्थित डॉक्टर, उनके बेटा अमेरिका से लौटा था और कोरोना संक्रमित है।
तीन अप्रैल
आगरा में तीन अप्रैल को कोरोना के आठ नए मरीज सामने आए। जिले में जांच के बाद 20 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके डॉक्टर बेटे की जांच मेदांता में हुई है, दोनों वहीं भर्ती है और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस तरह से आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 22 हो गई है।
चार अप्रैल
25 नए केस
आगरा में चार अप्रैल को सुबह 25 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, इनके जांच के लिए 2 अप्रैल को सैंपल भेजे गए थे। इनमें से अधिकांश जमाती हैं जो दिल्ली से लौटे हैं, कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में रहे हैं।
5 अप्रैल
3 नए केस
आगरा में 5 अप्रैल को तीन नए केस आए हैं, दो केस क्रष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी से हैं, यहां दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इसके बाद अन्य लोगों के सैंपल लिए गए थे। एक केस जगदीशपुरा का है।
छह अप्रैल
5 नए केस
आगरा में कोरोना के पांच और नए केस सामने आए हैं, इस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 53 हो गई है।