आगरालीक्स…(5 June 2021 Agra news) आगरा में वैक्सीन लगवाना चाहते हैं तो छह जून को स्लाट बुक होंगे. महिलाओं के लिए दो केंद्र,जाने कैसे मोबाइल से कर सकते हैं स्लाट बुक.
सीएमओ डॉ आरसी पांडेय ने बताया कि 6 जून को सुबह 10 बजे 52 केंद्रों पर 18 44 की उम्र के लोगों के लिए स्लाट खुलेंगे, आनलाइन कोविन एप पर जाकर स्लॉट बुक करा सकते हैं।
महिलाओं के लिए दो केंद्र
कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अभिभावक विशेष टीकाकरण केंद्र के बाद महिला विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए जा रहे हैं। सोमवार से बरौली अहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला महिला अस्पताल में महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सत्र शुरू होंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार जनपद में दो विशेष महिला बूथ बनाए जा रहे हैं। इसके लिए तैयारी की जा रही है। सोमवार से बरौली अहीर सीएचसी और जिला महिला अस्पताल में इन महिला विशेष सत्रों को शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष तक की महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इन दोनों केंद्रों को कोविन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इसमें महिलाएं अपना अप्वॉइंटमेंट बुक कर सकेंगी इसके बाद वे निर्धारित तिथि पर जाकर महिला बूथ पर टीकाकरण करा सकेंगी।