नई दिल्लीलीक्स..दिल्ली के श्रद्धा—आफताब से भी ज्यादा क्रूर मर्डर. पति ने पत्नी के 50 से ज्यादा टुकड़े किए. इलेक्ट्रिक कटर से काटे टुकड़े. एक महीने पहले हुई थी लव मैरिज
दिल्ली के आफताफ—श्रद्धा केस को वीभत्स केस माना गया है लेकिन झारखंड में इससे ज्यादा क्रूर मामला सामने आया है. झारखंड के साहिबगंज में एक पति ने अपनी पत्नी के 50 से ज्यदा टुकड़े कर डाले और उसने यह टुकड़े इलेक्ट्रिक कटर से काटकर किए. कुछ टुकड़े उसने घर में छुपा दिए तो कई टुकड़े आसपास सूनसान जगहों पर फैंक दिए जिन्हें कुत्ते नोंच नोंच कर खा रहे थे. कुत्तों द्वारा इंसानी मास खाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया. पुलिस को अभी तक 18 टुकड़े मिल चुके हैं और सिर समेत कई अंग अभी तक गायब हैं.

एक महीने पहले की थी लव मैरिज
जानकारी के अनुसार 22 साल की रिबिका ने दिलदार अंसारी नाम के युवक के साथ एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी. दिलदार अंसारी की यह दूसरी शादी थी. इस शादी को लेकर न तो रिबिका के परिवार वाले खुश थे और न ही दिलदार के परिवार वाले. शादी होने के बाद दिलदार के घर में इस शादी को लेकर रोजाना झगड़े होते थे. दिलदार की पहली पत्नी भी साथ रहती थी. इसी वजह से हत्या की गई है. पुलिस को जांच में अभी तक 18 टुकड़े मिले हैं. बताया जाता है कि शुक्रवार को रिबिका की गला रेतकर हत्या की गई फिर इलेक्ट्रिक कटर से उसके 50 टुकड़े किए गए. पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है.
हत्या किस वजह से की गई इसे लेकर पुलिस ने अभी तक पूरी तरह से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. हालांकि शादी के बाद झगड़े इसकी वजह बताए जा रहे हैं.